Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गिरिराज सिंह की राजद को चेतावनी, सांप आपके घर घुस गया है

Advertiesment
हमें फॉलो करें गिरिराज सिंह की राजद को चेतावनी, सांप आपके घर घुस गया है
, बुधवार, 10 अगस्त 2022 (10:02 IST)
पटना। बिहार में नीतीश कुमार आज भाजपा का साथ छोड़कर राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। नीतीश के इस कदम से भाजपा का गुस्सा भड़क उठा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद को चेतावनी देते हुए कहा कि सांप आपके घर में घुस गया है।
 
गिरिराज सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, सांप आपके घर घुस गया है। साथ ही उन्होंने लालू यादव का 2017 में किया गया ट्वीट भी शेयर किया है। 
 
इस ट्वीट में लालू ने कहा था कि नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में साँप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है। किसी को शक?
 
उल्लेखनीय है कि नीतीश की सियासी करवट से जहां भाजपा को विपक्ष में बैठना होगा वहीं प्रमुख विपक्षी दल राजद सत्ता में आ जाएगा। नीतीश ने 164 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल फागू चौहान को सौंपा है। वे आज दोपहर 2 बजे नीतीश को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे।
इधर भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी नीतीश के कदम को जनादेश का अपमान बता रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा 2020 के विधानसभा चुनाव में 74 सीटें जीतने में कामयाब रही थी इसके बाद भी उसने 43 सीटे जीतने वाले नीतीश को राज्य में NDA का नेता चुना।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में बदली सरकार, क्या उद्धव ठाकरे का हाल देख डर गए नीतीश कुमार?