Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ख्वाजा का नहीं, भारत माता का हिंदुस्तान : गिरिराज सिंह

Advertiesment
हमें फॉलो करें ख्वाजा का नहीं, भारत माता का हिंदुस्तान : गिरिराज सिंह
, गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (22:59 IST)
नवादा। केन्द्रीय लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उपक्रम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि ये ख्वाजा का नहीं, भारत माता का हिंदुस्तान है। जिनको ख्वाजा का हिंदुस्तान बनाना था, वह 1947 में पाकिस्तान चले गए।
           
सिंह ने यहां बातचीत में कहा कि सामाजिक समरसता, भारत माता, वंदे मातरम हिन्दुस्तान के मूल तत्व हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग देश को विभाजित करना चाहते हैं और बैनरों पर ख्वाजा का हिंदुस्तान लिखते हैं, उनको बताना चाहता हूं कि जिनको ख्वाजा का हिंदुस्तान बनाना था, वह 1947 में पाकिस्तान चले गए। अब यह भारत माता का हिंदुस्तान है। 
             
इससे पूर्व उन्होंने यहां के तुंगी में सोलर चरखा केन्द्र का उद्घाटन किया और नरहट में आयोजित एक यज्ञ में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने आदर्श ग्राम खनवां का भी दौरा किया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री ने शाह, जेटली के साथ बैठक की