Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिवाली पर 'सोना' खरीदो, सरकार देगी छूट...

हमें फॉलो करें दिवाली पर 'सोना' खरीदो, सरकार देगी छूट...
नई दिल्ली , शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (15:07 IST)
नई दिल्ली। सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना को अधिक आकर्षक बनाने के इरादे से सरकार ने इसके 6ठे चरण में 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट देने की पेशकश की है। इस योजना का 6ठा चरण सोमवार को खुल रहा है। बॉण्ड का निर्गम मूल्य 2,957 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है।
 
केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि बॉण्ड का सांकेतिक मूल्य 999 शुद्धता के सोने के पिछले सप्ताह के औसत बंद मूल्य पर तय किया गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी मूल्य के मुताबिक सप्ताह का औसत मूल्य 3,007 रुपए प्रति ग्राम बैठता है।
 
बयान में कहा गया है कि भारत सरकार ने रिजर्व बैंक के साथ विचार-विमर्श में स्वर्ण बॉण्ड पर 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है। इस हिसाब से स्वर्ण बॉंड का निर्गम मूल्य 2,957 रुपए प्रति ग्राम बैठता है। स्वर्ण बॉण्ड 2016-17 का यह तीसरी श्रृंखला 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खुली रहेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुश्किल में वरुण गांधी, जनता के नाम लिखा खुला खत...