Publish Date: Sat, 22 Feb 2020 (08:58 IST)
Updated Date: Sat, 22 Feb 2020 (09:31 IST)
सोनभद्र। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले में लगभग 3,000 टन सोना मिला है, जो भारत के पास मौजूदा स्वर्ण भंडार का करीब 5 गुना है। जिला खनन अधिकारी के के राय ने बताया कि यहां सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों में सोने के भंडार मिले है।
सोन पहाड़ी में करीब 2943.26 टन और हरदी ब्लॉक में 646.16 टन सोना मिला है। सोने के अलावा इलाके में अन्य खनिज पदार्थ भी मिले हैं।
कब शुरू होगी खुदाई : केके राय ने बताया कि सोने के भंडार का पता लगाने का काम पिछले दो दशक से चल रहा था। इन ब्लॉक की ई-निविदा के जरिए नीलामी की प्रक्रिया जल्द ही आरंभ होगी।
भारत के पास कितना सोना : विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार भारत के पास इस समय 626 टन स्वर्ण भंडार है। सोने का नया भंडार इसका करीब पांच गुना है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख करोड़ रुपए है।
कर्नाटक में सबसे ज्यादा सोना : देश की सबसे ज्यादा सोने की खान कर्नाटक में है। यह खानें कोलार, धारवाड़, रायचूर जिलों में स्थित है। इसके बाद आंध्रप्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश का नंबर आता है। यहां भी कई सोने और हीरे की खान है।