Publish Date: Wed, 21 Nov 2018 (11:34 IST)
Updated Date: Wed, 21 Nov 2018 (11:47 IST)
नई दिल्ली। इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपना 'नेबरली' ऐप पूरे भारत में आज से आरंभ करेगी। इससे उपयोगकर्ता को अपने आसपास से सूचनाएं हासिल करने में मदद मिलेगी।
गूगल ने इसे मई में परीक्षण के लिए कुछ खास इलाकों में लागू किया था। इसकी पहले मुंबई में आजमाइश की गई। उसके बाद जयपुर में इसका विस्तार किया गया। बाद में इसे अहमदाबाद, कोयंबटूर और मैसूर में भी आरंभ किया गया।
गूगल की नेक्सट बिलियन यूजर्स टीम के वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक बेन फोहनर ने कहा कि गूगल बुधवार को इस ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय करने जा रही है। इसकी शुरुआत बेंगलुरु और दिल्ली से की जाएगी।