Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

5 साल में खुले कितने नए IIT और IIM? सरकार के जवाब ने किया हैरान

हमें फॉलो करें subhash sarkar
, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (15:13 IST)
Parliament News : केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने राज्यसभा को बताया कि पिछले पांच वर्ष में देश में कोई नया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) नहीं खोला गया है।
 
डॉ. सरकार ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि विगत 5 वर्ष में किन-किन शहरों और किस वर्ष में नए आईआईटी और आईएमएम खोले गए? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में 23 आईआईटी और 20 आईएमएम कार्यरत हैं। पिछले पांच वर्ष में कोई नया आईआईटी और आईएमएम नहीं खोला गया है।
 
उन्होंने बताया कि देश में 2018-19 के दौरान 17 राज्य सरकारी विश्वविद्यालय, 40 राज्य निजी विश्वविद्यालय और तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय खोले गये। इसी प्रकार 2019-20 के दौरान 14 राज्य सरकारी विश्वविद्यालय, 18 राज्य निजी विश्वविद्यालय और एक समवत (डीम्ड) विश्वविद्यालय और एक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोला गया।
 
उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 2020-21 के दौरान 18 राज्य सरकारी विश्वविद्यालय, 24 राज्य निजी विश्वविद्यालय और एक डीम्ड विश्वविद्यालय और 3 केंद्रीय विश्वविद्यालय खोले गए। इसी प्रकार 2012-22 के दौरान 26 राज्य सरकारी विश्वविद्यालय, 34 राज्य निजी विश्वविद्यालय और एक समवत (डीम्ड) विश्वविद्यालय और एक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोले गए।
 
इसके अनुसार, 2022-23 के दौरान 15 राज्य सरकारी विश्वविद्यालय, 24 राज्य निजी विश्वविद्यालय और एक समवत (डीम्ड) विश्वविद्यालय खोले गए। इस प्रकार इन पांच वर्षों में विभिन्न प्रकार के कुल 242 विश्वविद्यालय खोले गए।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IIS और जापान के वैज्ञानिकों ने हिमालय में 60 करोड़ वर्ष पुराना समुद्री जल खोजा