Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीरी विस्थापितों के लिए मोदी सरकार की बड़ी घोषणा

Advertiesment
Prakash Javadekar
नई दिल्ली। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने कश्मीरी विस्थापितों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से विस्थापित होकर भारत के अन्य राज्यों में आ बसे 5,300 कश्मीरी परिवारों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 5,300 परिवारों को प्रधानमंत्री द्वारा 2016 में घोषित पैकेज का लाभ प्रदान करने के लिए बुधवार को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है। इन परिवारों को केंद्र सरकार की ओर से साढ़े 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जावडेकर ने कहा कि इस फैसले से इन परिवारों के साथ न्याय हुआ है। इस फैसले का पूरे कश्मीर घाटी में स्वागत होगा।
webdunia
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। जावड़ेकर ने कहा कि साल 2016 में प्रधानमंत्री ने पीओके के इन विस्थापितों के लिए 5.5 लाख रुपए प्रति परिवार के पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन उस समय इसमें 5,300 परिवार शामिल नहीं हो सके थे। दरअसल, उस समय ये सभी परिवार जम्मू-कश्मीर से बाहर थे और उनका नाम नहीं आया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुर्शीद पर जमकर बरसे राशिद अल्वी, कहा- 'घर को आग लग गई, घर के चिराग से'