Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देव दीपावली पर दुल्हन की तरह सजा काशी विश्वनाथ धाम, लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण का केंद्र

हमें फॉलो करें देव दीपावली पर दुल्हन की तरह सजा काशी विश्वनाथ धाम, लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण का केंद्र

हिमा अग्रवाल

, सोमवार, 7 नवंबर 2022 (11:49 IST)
देश-विदेश में विख्यात काशी की देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए बनारस प्रशासन और पर्यटन विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। विगत वर्षों में देव दीपावली पर पर्यटकों की संख्या अधिक होने के चलते चेत सिंह घाट पर आज लेजर शो होगा। इस लेजर शो में लाइट और साउंड के माध्यम से शिव की विभिन्न भाव-भंगिमाएं प्रदर्शित की जाएंगी तो वहीं काशी की सांस्कृतिक झलक भी दिखाई देगी।

दूरदराज से आए पर्यटकों के मनोरंजन के लिए पर्यटन विभाग के द्वारा इलेक्ट्रिक आतिशबाजी की व्यवस्था भी की गई है। बनारस में इस बार उम्मीद की जा रही है कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद आशा से अधिक शिवभक्त और पर्यटक जुटेंगे। देव दीपावली पर यानी आज सोमवार को 10 लाख लोगों के जुटने की संभावना है। माना जा रहा है कि नवंबर माह में 50 लाख लोग वाराणसी की आभा को निहारने आ सकते हैं।

देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सैलानी ही नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य से अलग, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से सैलानी बनारस पहुंच रहे हैं। जिसके चलते यहां पर सभी होटल और धर्मशालाएं फुल हो गई हैं। सैलानियों की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थलों, रेलवे और बस स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट किया गया है।
webdunia

देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ धाम रंगीबिरंगी रोशनी में नहाया हुआ है, जिसके चलते गंगा के घाटों की अलौकिक छटा देखते ही बनती है। बनारस के गंगा घाटों पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रम अपनी भव्यता और संस्कृति से पर्यटकों को परिचित करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। श्री काशी विश्वनाथ धाम को पूरी तरह से फूलों से सुशोभित किया गया है।

दीप प्रज्ज्वलन की शुरुआत शाम 5 से 6.30 बजे तक होगी। सभी गंगा घाटों पर पहला दीप बलिदानियों और महापुरुषों के नाम प्रकाशित होगा। शाम 5.30 से दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती होगी। राजघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नीलेश, निकेश कुमार मल्लिक एवं हर्षदीप कौर सैलानियों का मनोरंजन करेंगे, जबकि नमोघाट वीआईपी मूवमेंट के लिए आरक्षित किया गया है।

काशी विश्वनाथ धाम घाट के सामने रेती में 6.30 बजे तक ग्रीन कोरियाफ्ड फायर क्रैकर शो होगा। चेत सिंह किला घाट पर सायं 7 से रात 10 बजे तक प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो पर्यटकों को लुभाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विशाखापत्तनम में PM मोदी के दौरे को लेकर BJP और YSRC आमने-सामने