Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एयर इंडिया के विमान के बाएं विंग के नीचे फंसी घास, मुंबई हवाई अड्डे पर 5 घंटे से अधिक समय तक रोका

Advertiesment
हमें फॉलो करें air india

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , शुक्रवार, 27 जून 2025 (10:50 IST)
Grass stuck under left wing of Air India plane: मुंबई से 25 जून को बैंकॉक जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को विमान के एक विंग में घास फंसी हुई पाए जाने के बाद 5 घंटे से अधिक समय तक रोके रखा गया। विमानन कंपनी ने यह जानकारी। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस पर तुरंत ध्यान दिया गया और बाद में विमान को परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई।ALSO READ: एयर इंडिया हादसे का हवाई यात्रा पर पड़ा है भारी असर
 
टाटा समूह द्वारा संचालित एयर इंडिया ने विमान में सवार यात्रियों और चालक दल की संख्या, विमान का प्रकार प्रस्थान का निर्धारित समय और यात्री कितनी देर तक मुंबई हवाई अड्डे पर फंसे रहे, जैसे अन्य महत्वपूर्ण विवरण साझा नहीं किए। हालांकि उड़ानों के संचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24.कॉम' के अनुसार एयरबस ए320 नियो विमान द्वारा संचालित उड़ान संख्या एआई 2354 को सुबह 7.45 बजे मुंबई से रवाना होना था। हालांकि यह 5 घंटे से अधिक की देरी के बाद दोपहर करीब 1 बजे रवाना हुई।ALSO READ: DGCA सख्‍त, एयर इंडिया को 3 अधिकारियों को हटाने के दिए निर्देश
 
एयर इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एआई2354 को 25 जून 2025 को मुंबई से बैंकॉक के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन उसे रोक दिया गया, क्योंकि विमान के बाएं विंग के नीचे घास फंसी हुई पाई गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी शुभकामनाएं