Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें jagannath rathyatra

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 27 जून 2025 (10:39 IST)
Jagannath rathyatra : पुरी से अहमदाबाद तक देशभर में जगन्नाथ रथ यात्रा की धूम दिखाई दे रही है। अहमदाबाद में गृहमंत्री अमित शाह ने की भगवान जगन्नाथ की आरती। इसके बाद भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। रथयात्रा में पहली बार NSG कमांडो भी शामिल हुए। राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को जगन्नाथ रथयात्रा की बधाई दी। 
 
अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया। हालांकि वन विभाग की टीम ने तुरंत उसे काबू में कर लिया। इस दौरान लगभग 10 मिनट तक रथयात्रा को रोकना पड़ा।
 
ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं और शुक्रवार को इसमें भाग लेने के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होने जा रही है। आज भगवान रथ पर बैठकर अपनी मौसी गुडिंचा के मंदिर जाएंगे, वे 3 किलोमीटर की यह यात्रा रथ पर तय करेंगे। ओडिशा की, सनातन की कितनी सुंदर परंपरा है कि भगवान स्वयं भक्त के द्वार पर जाते हैं।
 
पश्चिम बंगाल के दीघा में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए विशेष तैयारियां की गई है।
 
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के प्रमुख प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा कि महाप्रभु (भगवान जगन्नाथ) की कृपा से हम शुक्रवार को रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमें सेवादारों से पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में करीब 10,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है, जिनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की आठ टुकड़ियां भी शामिल हैं।

दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आस्था और विश्वास का संगम है, जो भक्ति व संस्कृति पर आधारित है। ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी रथ यात्रा के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली