GTRI ने की सरकार से अपील, भारत अमेरिका के साथ सभी वार्ताओं से हट जाए
कहा कि ट्रंप और उनके अधिकारी गलत आंकड़ों का इस्तेमाल करके सार्वजनिक रूप से भारत का अपमान कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में कोई संतुलित परिणाम संभव नहीं है।
GTRI appeals: आर्थिक थिंक टैंक (GTRI) ने शनिवार को कहा कि भारत को अमेरिका के साथ सभी वार्ताओं से हट जाना चाहिए और ट्रंप प्रशासन (Trump administration) के साथ उसी तरह से बातचीत की तैयारी करनी चाहिए, जैसे चीन और कनाडा जैसे देश कर रहे हैं। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि अमेरिका, भारत पर उन व्यापार मांगों को स्वीकार करने के लिए भारी दबाव डाल रहा है, जो मोटे तौर पर अमेरिकी हितों के अनुकूल हैं।
ALSO READ: ट्रंप चाल से परेशान चीन ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ
ट्रंप और उनके अधिकारियों ने भारत की आलोचना की है : उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके अधिकारियों ने ज्यादातर गलत आंकड़ों का इस्तेमाल करके भारत की आलोचना की है। श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रंप गलत आंकड़ों का इस्तेमाल करके सार्वजनिक रूप से भारत का अपमान कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में कोई संतुलित परिणाम संभव नहीं है।
ALSO READ: ट्रंप की चाल: जेलेंस्की परेशान, यूरोप हैरान, पुतिन खुश हुआ लेकिन चीन क्यों चकराया!
ट्रंप और उनके अधिकारी हर दिन भारत को नीचा दिखा रहे : ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि भारत ने अमेरिकी आयातों पर शुल्क घटाने पर सहमति जताई है। श्रीवास्वत ने कहा कि भारत की चुप्पी हैरान करने वाली है और भारत को तथ्यों के साथ जवाब देने की जरूरत है। पूरी दुनिया देख रही है कि ट्रंप और उनके अधिकारी हर दिन भारत को नीचा दिखा रहे हैं। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भी कहा है कि भारत को अपना कृषि बाजार खोलने की जरूरत है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta