Publish Date: Thu, 12 Oct 2017 (11:33 IST)
Updated Date: Thu, 12 Oct 2017 (11:38 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग गुरुवार शाम गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनावों की तिथियों की घोषणा कर सकता है। माना जा रहा है कि दोनों राज्यों में दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं।
आयोग ने आज शाम एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है और उम्मीद है कि इसमे वह दोनों राज्यों के विधानसभा संबंधी चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करेगा। गुजरात में फिलहाल भाजपा और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। (वार्ता)