दिल्ली चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर, मिली 30 दिन की पैरोल
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 30 दिन की पैरोल मिल गई है।
Publish Date: Tue, 28 Jan 2025 (10:16 IST)
Updated Date: Tue, 28 Jan 2025 (10:21 IST)
Gurmeet Ram Rahim news in hindi : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से मंगलवार को बाहर आ गया।
राम रहीम को प्रशासन ने गुप-चुप तरीके से मंगलवार सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर जेल से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस बार पैरोल अवधि में गुरमीत राम रहीम सिरसा स्थित डेरे में रहेगा
राम रहीम को ऐसे समय में पैरोल दी गई है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होने हैं। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय सिरसा में है। इसके हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में समर्थक हैं।
अकसर चुनाव से पहले वह पैरोल और फरलो पर वह जेल से बाहर आ जाता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा है कि राम रहीम को मिली पैरोल एक संयोग है या फिर चुनावी रणनीति का हिस्सा।
राम रहीम 2017 में अपनी 2 शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल कारावास की सजा काट रहा है। पिछले 12 महीनों में यह उसकी चौथी अस्थायी रिहाई है। दूसरी ओर, कई ऐसे कैदी भी हैं जिन्हें आसानी से न तो पैरोल मिलती है और न ही फरलो।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें