Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नपुंसक बनाने के मामले में राम रहीम के खिलाफ आरोप पत्र दायर

Advertiesment
हमें फॉलो करें नपुंसक बनाने के मामले में राम रहीम के खिलाफ आरोप पत्र दायर
, गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (22:44 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और दो डॉक्टरों के खिलाफ डेरे के 400 अनुयायियों को कथित तौर पर जबरन नपुंसक बनाने के मामले में आज आरोप पत्र दायर किया। पंचकूला में विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया है।


अधिकारियों ने बताया कि सिंह और दो चिकित्सकों पंकज गर्ग और एमपी सिंह के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया गया है। राम रहीम वर्तमान में बलात्कार के दो मामलों में 20 वर्ष कैद की सजा भुगत रहा है। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सिरसा स्थित डेरा में लोगों को कथित तौर पर नपुंसक बना दिया था। पंचकूला में विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया है।

एजेंसी ने गुरमीत राम रहीम सिंह और अन्य पर 2015 में आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया था। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों पर 400 अनुयायियों को कथित तौर पर नपुंसक बनाने का मामला दर्ज किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'आधार' मामले की सुनवाई के दौरान नाराज हुए न्यायाधीश