Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूरे भारत में होली का जश्न, राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और मंत्रियों ने दी रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें पूरे भारत में होली का जश्न, राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और मंत्रियों ने दी रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं
, बुधवार, 8 मार्च 2023 (10:20 IST)
नई दिल्ली। भारत के साथ दुनिया के कई देशों में आज रंगों का त्योहार होली खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों ने सभी नागरिकों से सुरक्षित होली मनाने का मनाने का संदेश दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई राजनेताओं ने रंगों के त्योहार की बधाई दी। 
मोदी ने ट्वीट किया कि होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि ‘रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्‍वीट में लिखा- होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैंसर को हराकर बनीं भारत की पहली Intuition coach, श्रद्धा सुब्रमनयन के संघर्ष और सफलता की कहानी