Publish Date: Mon, 30 Sep 2019 (17:12 IST)
Updated Date: Tue, 01 Oct 2019 (08:35 IST)
चंडीगढ़। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 78 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और महिला पहलवान बबीता फोगाट को भी टिकट दिया, जो कि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने 78 उम्मीदवारों की पहली सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया है और 2 मुस्लिम उम्मीदवारों पर भरोसा जताया।
घोषणा के मुताबिक महिला पहलवान बबीता फोगाट दादरी से लड़ेंगीं चुनाव, जबकि योगेश्वर दत्त सोनीपत की बरौदा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
हरियाणा भाजपा प्रमुख सुभाष बराला को टोहाना से उम्मीदवार बनाया गया है। हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पेहोवा सीट से चुनाव लड़ेंगे।