Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

20 शहरों में भीषण गर्मी से हाहाकार, पारा पहुंचा 45 के पार, यह शहर है सबसे ज्यादा गर्म

हमें फॉलो करें 20 शहरों में भीषण गर्मी से हाहाकार, पारा पहुंचा 45 के पार, यह शहर है सबसे ज्यादा गर्म
, शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (15:23 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। लू की वजह से लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। देश के करीब 20 शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा गर्मी राजस्थान के धौलपुर में पड़ रही है। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं बांसवाड़ा में भी 46.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
 
आईएमडी की ओर से सुबह साढ़े आठ बजे जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, 'पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ तथा जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा में लू चलने की संभावना है।'
 
पूरा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां रात का तापमान भी 31.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। राज्य के कई स्थानों पर दिन का तापमान 46 डिग्री से अधिक बना हुआ है जिसके आने वाले दिनों में और बढ़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
 
राजस्थान के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि के चलते भीषण गर्मी और कई जिलों में लू चलने से सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। आगामी 24 घंटों के दौरान बीकानेर, बाडमेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, जालौर, पाली, नागौर जिलों में उष्ण लहर (लू) चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बांसवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
 
webdunia
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, गुरुवार को धौलपुर 46.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। 
 
बांसवाड़ा में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 45.7 डिग्री, करौली-हनुमानगढ़ में 45.6-45.6 डिग्री, चूरू में 45.5 डिग्री, अलवर में 45.1 डिग्री, अंता-डूंगरपुर में 45-45 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 44.8 डिग्री, फलौदी-नागौर में 44.6-44.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 44.5 डिग्री, बाडमेर में 44.4 डिग्री और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में 43.8 से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में गुरुवार को पारा 45.7 डिग्री सेल्सियस हो गया, खरगोन, खंडवा और रतलाम में भी पार 45 डिग्री के पार पहुंच गया। महाराष्‍ट्र के चंद्रपुर में 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जलगांव, अकोला भी गर्मी की चपेट में रहे। यहां पर अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2, 45.6 डिग्री था। झारखंड के डाल्टनगंज में भी तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Politics: बनते- बनते क्‍यों बिगड़ गई कांग्रेस में पीके की बात?