Publish Date: Tue, 16 Apr 2019 (00:28 IST)
Updated Date: Tue, 16 Apr 2019 (01:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में पारे का चढ़ना जारी है और सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग ने बताया कि तापमान के मंगलवार को कम होने की संभावना है, साथ में आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने एवं शाम के बाद गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने तापमान में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ को बताया है। इसका असर दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों पर रहेगा। (भाषा)