Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई भारी वर्षा, इंदिरा सागर बांध के 12 गेट खोले

हमें फॉलो करें Weather Update: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई भारी वर्षा, इंदिरा सागर बांध के 12 गेट खोले
, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (08:40 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मध्य भागों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। सौराष्ट्र और उससे सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर एक गहरा कम दबाव बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। यह पश्चिम दिशा में दूर चला जाएगा।
 
मानसून की ट्रफ रेखा सौराष्ट्र और पूर्वोत्तर अरब सागर पर बने हुए गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होते हुए अहमदाबाद, इंदौर, मध्यप्रदेश पर बने हुए निम्न दबाव के केंद्र से गुजरते हुए जबलपुर, पेंड्रा रोड, रांची, बांकुड़ा और फिर पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है।
 
ईस्ट-वेस्ट विंड शीयर जोन उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के ऊपर लगभग 20 डिग्री उत्तर में चल रहा है। पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक अपतटीय ट्रफ बनी हुई है। 13 अगस्त के आसपास बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के कई हिस्सों, उत्तरी कोंकण और गोवा, गुजरात के कुछ हिस्सों, विदर्भ, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
पंजाब, पूर्वी उत्तरप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के शेष हिस्सों, तटीय कर्नाटक, गुजरात, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और ओडिशा के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तरप्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप में हल्की बारिश हुई और बिहार पर एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावना : अगले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड के हिस्से, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्से, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, पश्चिमी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तराखंड, लद्दाख, शेष उत्तर-पूर्व भारत, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, केरल, लक्षद्वीप और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की बारिश संभव है।
 
इंदिरा सागर बांध के 12 गेट खोले: मध्यप्रदेश में लगातार वर्षा का दौर जारी है। बड़वानी जिले में इंदिरा सागर बांध के 12 गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है। इससे नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इंदिरा सागर बांध के 12 गेट खोलकर 5406 से क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। राजघाट पर 24 घंटे में आधा मीटर पानी बढ़ गया है। गुरुवार शाम 6 बजे तक नर्मदा का जलस्तर 132.500 मीटर पर पहुंच गया था। नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में रहने वालों को प्रशासन के अलर्ट कर दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हथिनी कुंड से छोड़ा पानी, यमुना खतरे के निशान पर, दिल्ली में बाढ़ का खतरा