Publish Date: Fri, 12 Jul 2024 (12:15 IST)
Updated Date: Fri, 12 Jul 2024 (12:27 IST)
देश की वित्तीय राजधानी के कई हिस्सों में सुबह 7 से 8 बजे के बीच 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी और जोगेश्वरी रेलवे स्टेशनों के बीच अंधेरी सबवे में भी पानी भर गया। भारी बारिश के कारण सायन जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे प्रशासन को यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुंबई ने सुबह 8 बजे चेतावनी जारी कर अगले 3 से 4 घंटों के दौरान विभिन्न जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अगले 24 घंटों के दौरान शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मुंबई में लोकल ट्रेन संचालित करने वाले पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे ने एक्स पर दावा किया कि उनकी उपनगरीय सेवाएं संचालित हो रही हैं। हालांकि यात्रियों ने कुछ विलंब की शिकायत की, लेकिन पटरियों पर कोई जलभराव नहीं था।
हाई टाइड की चेतावनी : नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि शाम 4:09 बजे अरब सागर में 3.87 मीटर का हाई टाइड आएगा। उस समय समुद्र में पानी की निकासी नहीं होना, बारिश और उच्च ज्वार बाढ़ का कारण बन सकता है।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें