Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: कुछ राज्यों में हुई भारी बारिश, दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में लू की आशंका

Advertiesment
हमें फॉलो करें Heavy rain
, शनिवार, 4 जून 2022 (09:12 IST)
नई दिल्ली। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी उत्तरप्रदेश और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्वी उत्तरप्रदेश पर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण से बिहार और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए नगालैंड तक जा रही है।

 
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह 5।8 औसत समुद्र तल तक फैला हुआ है। पाकिस्तान के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरी तेलंगाना तक जा रही है।
 
स्काईमेटवेदरडॉटकॉम के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चल रही है। सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई। कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बाकी पूर्वोत्तर भारत, केरल, लक्षद्वीप, उत्तर पूर्वी बिहार और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

दिल्ली में फिर लू का प्रकोप, पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा : दिल्लीवासियों को एक बार फिर लू के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है और इस बीच राष्ट्रीय राजधानी के कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग ने सप्ताहांत में मौसम के हालात और बिगड़ने की आशंका जताई है।
 
दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार को मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर लू की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
 
 
ओडिशा, आंध्रप्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है। राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों और दिल्ली एनसीआर और दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश के रतलाम में एलियन जैसे बच्चे ने लिया जन्म