Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हेमंत सोरेन ने जताया विश्वास, गुरुजी स्वास्थ्य की जंग भी जीतेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hemant Soren

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रांची , शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 (14:22 IST)
Shibu Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने गुरुवार को विश्वास जताया कि उनके पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन (Shibu Soren) अपने स्वास्थ्य की जंग भी उसी प्रकार जीतेंगे, जिस प्रकार उन्होंने जीवन में कई लड़ाइयां लड़ी और जीती हैं। शिबू सोरेन पिछले 1 महीने से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया है।ALSO READ: झारखंड के मुख्‍यमंत्री सोरेन से मिले केजरीवाल, शिबू सोरेन का हालचाल जाना
 
सोरेन की बीमारी के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य ज्यादातर दिल्ली में ही रह रहे हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता के बाद मुख्यमंत्री ने यहां बातचीत में कहा कि सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हमें भी उम्मीद है। गुरुजी ने कई लड़ाइयां लड़ी हैं और यह जंग भी वे जरूर जीतेंगे। फिलहाल वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा के बाद जगदीप धनखड़ को मिलेगी पेंशन और अन्य सुविधाएं, जानिए ब्यौरा