Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसने कहा, धर्मनिरपेक्ष नहीं भारत है 'हिन्दू रिपब्लिक राष्ट्र'

Advertiesment
India
विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश के संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाकर इसे, 'भारत हिन्दू रिपब्लिक' कर देना चाहिए, तभी भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा तब हिंदू को छोड़कर कोई भी राष्ट्र में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नहीं बन पाएगा।
 
तोगड़िया भदोही के सुरयावा में रविवार की रात काशी प्रांत के बजरंग दल कार्यकर्ता शौर्य सम्मलेन और सात दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र के लक्ष्य के लिए शारीरिक और बौद्धिक क्षमता और स्वास्थ्य के साथ अच्छी शिक्षा जरूरी है। जिस तरह मुसलमान हर शुक्रवार को मस्जिद और ईसाई रविवार को चर्च जाता है, उसी तरह हिंदू के लिए भी संगम है जहां सबको एक दिन इकट्ठा होना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में सेना पर पत्थर फेंकने वाले भारत में रहने वाले पाकिस्तानी हैं। सेना पर पत्थर फेंकना युद्ध है। पत्रकारों द्वारा केंद्र में तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बन जाने के बाद राम मंदिर बनाए जाने के सवाल को टालते हुए विहिप अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को अच्छी शिक्षा के साथ शारीरिक परीक्षण दिया जाए। उन्होंने राम मंदिर पर कोई भी टिप्पणी नहीं की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सोना 55 रुपए चढ़ा, चांदी में गिरावट