Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Holi 2021: कोरोना की सख्ती के बीच देशभर में होली की धूम, राष्ट्रपति और PM Modi ने दी बधाई

हमें फॉलो करें Holi 2021: कोरोना की सख्ती के बीच देशभर में होली की धूम, राष्ट्रपति और PM Modi ने दी बधाई
, सोमवार, 29 मार्च 2021 (09:00 IST)
नई दिल्ली। देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा कहा है। कल होलिका दहन के साथ इसका उल्लास शुरू हुआ और आज रंगों की होली खेली जाएगी। कोरोना महामारी के चलते कई राज्य सरकारों ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कई राज्यों ने सार्वजनिक जगहों पर होली मनाने पर पाबंदी लगाई है।
webdunia
प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों होली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्‍वीट किया- 'आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी शुभकामनाएं : होली पर देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्‍योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और जीवन में खुशी, उत्‍साह, आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्‍लास का यह पर्व हमारी सांस्‍कृतिक विविधता में निहित राष्‍ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे। 
  
webdunia
दिल्ली में पाबंदी : दिल्ली में होली और इसके बाद आने वाले नवरात्रि के त्यौहार के दौरान सार्वजनिक रूप से समारोह नहीं मनाए जाएंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इसको लेकर आदेश जारी कर चुका है. आज दिल्ली मेट्रो सेवा भी दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगी।
मथुरा के मंदिरों में कोरोना नियमों की धज्जियां : ब्रजभूमि में मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव, दाउूजी और गोकुल होली-प्रेमियों से भरे हुए हैं। मथुरा में बड़े मंदिरों में होली का उत्सव मनाते कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। रंगों से सरोबार लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख रहे थे न ही उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। कई मंदिरों में इतनी भीड़ थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

- कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नाच-गाकर और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई।
 
- ओडिशा में सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने की मनाही के बाद आज भुवनेश्वर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात दिखा। 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्साह और उमंग का यह पर्व प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का कारक बने। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि हम हर्षोल्लास के इस पर्व को कोरोना संक्रमण का कारण नहीं बनने दें।
 
महाकाल में बिना भक्तों के होलिका दहन : उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की आरती के बाद होलिका दहन संपन्न हुआ। यहां पहली बार बिना भक्तों के होली का त्योहार मनाया गया।
 
महाराष्ट्र में राजनीतिक और धार्मिक सहित सभी प्रकार की सभाओं के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध है।  रेस्तरां, पार्क और मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि खाने की डिलीवरी में छूट दी गई है। रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन करने पर प्रति व्यक्ति 1,000 रुपए का जुर्माना लगेगा। होली पर सार्वजनिक कार्यक्रमों की सख्त मनाही है। मुंबई की मेयर ने होली घर में ही मनाने की अपील की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 40 हजार से ज्यादा नए केस और 100 से ज्यादा की मौत, क्या लगेगा Lockdown?