Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमित शाह बोले, दुनिया भारत के टीकाकरण अभियान व वी-आकार के सुधार से हैरान

हमें फॉलो करें अमित शाह बोले, दुनिया भारत के टीकाकरण अभियान व वी-आकार के सुधार से हैरान
, गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (15:19 IST)
अहमदाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वी-आकार का सुधार दर्ज कर रही है जिसे दुनिया हैरान होकर देख रही है। वी-आकार के सुधार के आशय अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के बाद तेजी से सुधार से है। शाह ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान अच्छे तरीके से चल रहा है और एक बार सभी को यह टीका लगने के बाद 'हम महामारी पर विजय हासिल कर लेंगे'।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल द्वारा यहां शिलज में 4 लेन के ओवरब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए शाह ने यह बात कही। शाह ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी से दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं लेकिन दुनिया भारतीय अर्थव्यवस्था के वी-आकार के सुधार से हैरान है।
 
चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। दूसरी तिमाही में यह गिरावट कम होकर 7.5 प्रतिशत रह गई है। दिसंबर तिमाही में त्योहारी सीजन की वजह से मांग की स्थिति और सुधरी है। शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले 6 साल के दौरान जो बुनियादी ढांचा विकास किया है, वह पूर्ववर्ती सरकारें इससे पिछले 20 साल के दौरान भी नहीं कर पाई थीं।
गृहमंत्री ने बुनियादी ढांचा विकास को लेकर मेट्रो लाइन, बुलेट ट्रेन और अन्य परियोजनाओं का हवाला देते कहा कि मोदी देश के बुनियादी ढांचा विकास के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, चाहे वह शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण। मोदी सरकार ने देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचाई है और सड़क संपर्क उपलब्ध कराया है। प्रत्येक परिवार का कम से कम से कम 1 बैंक खाता खोला गया है।
 
उन्होंने कहा कि देश में 10 करोड़ परिवारों या 30 करोड़ लोगों के पास अपना घर नहीं है। कम आय वर्ग के लिए जिस तरीके से घरों का निर्माण किया जा रहा है, उससे हमें विश्वास है कि 2022 तक सभी परिवारों का अपना घर होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम बंगाल में ‘गोली मारो’ का नारा लगाने वाले 3 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार