Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Hyderabad case : दुष्कर्मियों ने 3 और महिलाओं को जलाया था

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hyderabad case : दुष्कर्मियों ने 3 और महिलाओं को जलाया था
, बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (16:55 IST)
हैदराबाद। पिछले दिनों हैदराबाद के पास एक पशु चिकित्सक के साथ हुई दुष्कर्म और जलाने की बर्बर घटना के बाद दुष्कर्मियों का एक और सनसनीखेज सच सामने आया है।
 
ताजा जानकारी के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी थे और उन्होंने इस तरह 9 घटनाओं को अंजाम दिया था। इनमें से 3 महिलाओं को उन्होंने दुष्कर्म के बाद जलाकर मार डाला था। 
 
वेबदुनिया की तेलुगू टीम ने तेलंगाना पुलिस के सूत्रों के माध्यम से बताया कि जब आरोपी पुलिस हिरासत में थे तब उन्होंने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया था कि उन्होंने इस तरह की 9 और घटनाओं को अंजाम दिया था। 
 
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद आरिफ (27) और चिंताकुंटा चेन्नाकेसवु‍लू (20) समेत चार आरोपियों को पुलिस इसी माह एनकाउंटर में मार गिराया था। इस एनकाउंटर के लिए पुलिस की पूरे देश में प्रशंसा हुई थी। 
 
जानकारी के मुताबिक आरिफ और चिंताकुंटा ने पुलिस हिरासत के दौरान स्वीकार किया था कि उन्होंने दुष्कर्म, मर्डर और जलाने की तीन घटनाओं को तेलंगाना के रंगारेड्‍डी, संगारेड्‍डी और महबूबनगर जिले में अंजाम दिया था। आरोपियों ने दुष्कर्म की 6 घटनाएं कर्नाटक में की थीं। आरोपी कर्नाटक से हैदराबाद लॉरी से सामान लाने का काम करते थे। 
 
आरोपियों ने जब दिशा (डॉक्टर का बदला हुआ नाम) को टोल नाके पर देखा था, तब वे कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती से हैदराबाद ईंटें ले जा रहे थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

TATA को NCALT का झटका, चंद्रशेखरन की नियुक्ति अवैध, साइरस मिस्त्री फिर चेयरमैन