Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नहीं मिला वायुसेना का लापता विमान, सर्च ऑपरेशन पर पर्रिकर की नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें IAF Plane Missing
नई दिल्ली , शनिवार, 23 जुलाई 2016 (09:21 IST)
नई दिल्ली। 29 यात्रियों के साथ लापता भारतीय वायुसेना के विमान एनएन 32 का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। इस बीच रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर आज सुबह  चेन्नई के पास तांबरम हवाई ठिकाने के लिए रवाना हो गए। वे सर्च ऑपरेशन पर नजर रखेंगे। 
 
चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा यह विमान बंगाल की खाड़ी के उपर उड़ान भरते वक्त मार्ग में ही लापता हो गया। भारतीय वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा व्यापक खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है, जिसमें एक पनडुब्बी, आठ विमान और 13 पोत लगाए गए हैं। रक्षा मंत्री इसी पर नजर रखने के लिए आज चेन्नई जा रहे हैं।
 
हाल में विमान का समुन्नयन किया गया था और शुक्रवार को तांबरम हवाई ठिकाने से उड़ान भरने के 16 मिनट बाद इससे अंतिम रेडियो सम्पर्क सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर हुआ था। इसे सुबह 11.15 के करीब पोर्ट ब्लेयर लैंड होना था।

रूस निर्मित एएन-32 वायुसेना के सबसे भरोसेमंद विमानों में से एक है। इसमें छोटी हवाई पट्टी से उड़ान भरने और उस पर उतरने की क्षमता है। यह एक हल्का सैन्य परिवहन बहुपयोगी विमान है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जगन्नाथ मंदिर के दो कर्मचारी गिरफ्तार