Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ममता बनर्जी ने कहा ...तो राष्ट्रपति पद के लिए हम भी कर देते द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

हमें फॉलो करें ममता बनर्जी ने कहा ...तो राष्ट्रपति पद के लिए हम भी कर देते द्रौपदी मुर्मू का समर्थन
, शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (19:37 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा ने राष्ट्रपति पद की राजग (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारने से पहले विपक्ष के साथ चर्चा की होती तो विपक्षी दल उनका समर्थन करने पर विचार कर सकते थे।
 
उन्होंने कहा कि मुर्मू के पास 18 जुलाई होने वाले राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बेहतर संभावना है क्योंकि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद राजग की स्थिति मजबूत हुई है। बनर्जी ने जोर देकर कहा कि एक आम सहमति वाला उम्मीदवार हमेशा देश के लिए बेहतर होता है।
 
बनर्जी ने यहां एक रथ यात्रा कार्यक्रम से इतर कहा कि भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पास महाराष्ट्र के घटनाक्रम के कारण (राष्ट्रपति चुनाव जीतने की) बेहतर संभावनाएं हैं। अगर भाजपा ने मुर्मू के नाम की घोषणा करने से पहले हमारा सुझाव मांगा होता, तो हम भी व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर विचार कर सकते थे।
 
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि वह विपक्षी दलों के निर्णय के अनुसार चलेंगी। कांग्रेस और तृणमूल सहित गैर-भाजपा दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चंडीगढ़ में भाजपा-जजपा विधायकों से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, शिअद ने किया समर्थन