Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल, IMD ने दी फसलों की कटाई भी रोकने की सलाह

Advertiesment
हमें फॉलो करें बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल, IMD ने दी फसलों की कटाई भी रोकने की सलाह
, शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (07:42 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु और ओडिशा में हल्की बारिश हुई। मौसम में बदलाव से किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने किसानों को फसल की कटाई रोकने की सलाह दी है।
 
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की, लेकिन किसानों को अपनी फसलों की रक्षा के लिए हाथ-पांव मारने के लिए मजबूर कर दिया।
 
आईएमडी ने किसानों से कहा कि पंजाब और हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई रोक दें। यदि फसल पहले ही काटी जा चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर उसका भंडारण करें। इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों को गेहूं और दालों की फसलों की कटाई भी रोकने को कहा है। इसके अलावा गेहूं की फसलों की सिंचाई भी रोक दें।
 
मौसम विभाग कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सेब, नाशपाती, बेर और आड़ू के बागों के साथ-साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में फलों के बागानों की सुरक्षा के लिए ‘ओला जाल’ के उपयोग की सलाह दी है।
 
webdunia
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ तेजी बौछारें संभव हैं। पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं।
 
मध्य महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कोंकण और गोवा, केरल और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Coronavirus : कोविड के बढ़ते मामलों पर केंद्र अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात समेत 6 राज्यों को खत लिखकर कही यह बात