Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Updates : IMD ने दी 30 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

हमें फॉलो करें webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (11:13 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के क्षेत्रों में 29 अगस्त से बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि मानसून के कम दबाव के क्षेत्र के हिमालय की तलहटी से मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

 
आईएमडी ने कहा कि 27 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती घुमाव की उम्मीद है। इसके 29 अगस्त से पश्चिमी छोर की तरफ आने की संभावना है जिससे दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश हो सकती है। राजधानी में 29 अगस्त से हल्की बारिश का अनुमान है।

 
मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य इलाकों में फिलहाल मानसून का आंशिक, रुक-रुककर बारिश वाला चरण देखा जा रहा है। आईएमडी में वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक वर्तमान में क्षेत्र में मानसून कमजोर पड़ गया है। उन्होंने कहा कि अगर मानसून का कम दबाव का क्षेत्र हिमालय की तलहटी के और करीब बढ़ता है और 2 से 3 दिन लगातार वहां रहता है तो हम इसे ब्रेक मानसून चरण कहेंगे।

 
मानसून के मौसम के दौरान ऐसा समय तब होता है, जब कम दबाव का क्षेत्र (मानसून ट्रफ) हिमालय की तलहटी के करीब पहुंच जाता है जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश में तेज गिरावट आती है। इसे ब्रेक मानसून चरण कहा जाता है। हालांकि हिमालय की तलहटी, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में वर्षा बढ़ जाती है।
 
जुलाई में मानसून दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंचने से पहले ही इस चरण में एंट्री कर चुका था। उत्तर-पश्चिम भारत में राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों ने 10 अगस्त को फिर से ब्रेक मानसून चरण में एंट्री किया जो 19 अगस्त तक जारी रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Kabul Blast : काबुल हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- हमलावरों को इसकी कीमत चुकानी होगी