Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखी चिट्ठी..., बातचीत का प्रस्ताव

Advertiesment
Imran Khan
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर भारत-पाक बातचीत फिर से शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इमरान का यह खत पिछले महीने उनको लिखे प्रधानमंत्री मोदी के बधाई पत्र के जवाब में लिखा गया है।
 
सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह 15 सितंबर को लिखे इस खत में पाक प्रधानमंत्री ने इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक के दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की द्विपक्षीय मुलाकात का भी प्रस्ताव दिया है।
 
संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी न्यूयॉर्क में होंगे। न्यूयॉर्क में हर बार की तरह सार्क विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक भी होगी।
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच द्विपक्षीय मुलाकात का अभी कोई कार्यक्रम नहीं है। परंपरा के मुताबिक यूएन महासभा बैठक के हाशिए पर सार्क विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक होती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गायों को तमिल और संस्कृत बोलना सिखाएंगे स्वामी नित्यानंद, बंदर, शेर और बाघ के बोलने के लिए बनाएंगे वोकल कार्ड