Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप के यहां इनकम टैक्स का छापा

Advertiesment
हमें फॉलो करें बड़ी खबर, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप के यहां इनकम टैक्स का छापा
, बुधवार, 3 मार्च 2021 (13:50 IST)
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप समेत फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों के यहां बुधवार को इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापे मारे।

आयकर विभाग ने अभिनेत्री तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम फिल्म्स और प्रतिभा की खोज करने वाली कंपनी के मुंबई स्थित परिसरों पर छापे मारे।
 
बताया जा रहा है कि तापसी और अनुराग के साथ ही मधु मंटेना, विकास बहल बॉलीवुड की कई हस्तियों के घर की तलाशी की ले गई। घर के साथ ही अनुराग के दफ्तर पर भी आयकर विभाग ने छापे मारी की।

अधिकारियों ने बताया कि कर चोरी की जांच के सिलसिले में मुंबई तथा पुणे में करीब 20 स्थानों पर छापे मारे गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, लापरवाही का लगाया आरोप