Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वतंत्रता दिवस 2017 : लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का भाषण...

Advertiesment
independence day
नई दिल्ली। स्वाधीनता दिवस की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा... 

* भाषण के बाद बच्चों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
* नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए टीम इंडिया का आह्वान करता हूं। 
* सही समय पर काम नहीं किया तो मनचाहा परिणाम नहीं।  
* महंगाई पर नियंत्रण में हम सफल रहें। 
* महंगाई कम होने से बचत बढ़ी। 
* कम कैश वाली अर्थव्यवस्था के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 
* डिजिटल लेन-देन बढ़ा। 
* हम नेतृत्व करें, आगे बढ़े और जिम्मेदारी लें। 
* जीएसटी से ट्रांसपोर्ट की क्षमता 30 फीसदी बनी। 
* पीएम एप दुनिया के लिए अजूबा बना हुआ है। 
* जीएसटी के बाद चेक पोस्ट खत्म होने से वक्त बचा। 
* जीएसटी के बाद और पारदर्शिता आएगी। 
* पौने दो लाख शैल कंपनियां बंद की। 
* कालेधन के अवैध कारोबारी यह कंपनियां चलाते हैं। 
* 3 लाख फर्जी कंपनियों की पहचान हई। 
* नोटबंदी के बाद 3 लाख करोड़ बैंकों में आए। 
* 18 लाख लोगों की पहचान, जिनकी आय घोषित आय से ज्यादा है। 
* दो लाख करोड़ तक कालाधन बैंकों में जमा हुआ। यह धन शक के दायरे में।
* 1.25 लाख करोड़ का कालाधन ढूंढ निकाला। 
* भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए सरकार के प्रयास जारी। 
* आस्था के नाम पर हिंसा देश स्वीकार नहीं करेगा। 
* उस समय भारत तोड़ो का नारा था, आज भारत जोड़ों का 
* जातिवाद, संप्रदायवाद से देश का भला नहीं।  
* तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली बहनों का अभिनंदन। 
* तीन तलाक की पीड़ित बहनों ने आंदोलन खड़ा किया। 
* रोजगार और ट्रेनिंग में नई योजनाओं की शुरुआत। 
* हमारा किसान हर साल रिकॉर्ड उत्पादन कर रहा है। 
* 2019 तक हर खेत में पानी की योजना। 
* करोड़ों किसानों की जिंदगी में बदलाव लाएंगे। 
* किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का प्रयास करेंगे। 
* 16 लाख टन दाल सरकार ने खरीदी। 
* फसल बीमे के साथ देश आगे बढ़ रहा है। 
* गैस सब्सिडी छोड़ने के लिए भी देश आगे आया। 
* जनभागीदारी से ही देश का विकास।
* भ्रष्टाचार के खिलाफ लगाम लगाने में नोटबंदी सफल। 
* लोगों के धैर्य से नोटबंदी सफल रही।  
* नोटबंदी की बात में लोग कहने लगे मोदी अब गया। 
* मंत्र होना चाहिए, सुराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है। 
* न्यू इंडिया में लोगों से तंत्र चले ऐसा लोकतंत्र चाहते हैं। 
* तंत्र से लोग नहीं, लोगों से तंत्र चले। 
* न्यू इंडिया के लिए हमारी सबसे बड़ी ताकत लोकतंत्र। 
* आज सारे फैसले हम मिलकर ले रहे हैं। 
* मैं लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहा हूं, मुझे राज्यों का महत्व पता है। 
* सरकार के काम काज का लेखा जोखा लेता रहता हूं।
* बहुत से कश्मीरी नौजवान मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं। 
* जम्मू कश्मीर को फिर स्वर्ग बनाएंगे। 
* मुठ्ठीभर अलगाववादी कुछ नहीं कर सकते। 
* आतंकवादियों से नरमी नहीं बरती जाएगी। 
* न गाली से, न गोली से परिवर्तन होगा गले लगाने से।
* कश्मीर की समस्या हर कश्मीरी को गले लगाने से सुलझेगी। 
* गुड गर्वनेंस के जरिए फैसलों में तेजी आई। 
* ये सरकार बेहतर गर्वनेंस के देने के लिए कृत संकल्पित। 
* वक्त बदला चुका है, सरकार जो कहती है करने के लिए संकल्पबद्ध। 
* आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमें विश्व का सहयोग मिल रहा है।  
* आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम अकेले नहीं। 
* आज विश्व में भारत की साख बढ़ रही है। 
* अंधेरे में रहने वाले 14 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई।
* जीएसटी के जरिए देश को नई ताकत मिली। 
* आज ईमानमारी का उत्सव मनाया जा रहा है। 
* 800 करोड़ से ज्यादा की बेमानी संपत्ति जब्त हुई। 
* गरीबों की लूटकर तिजोरी भरने वालों की नींद उड़ गई है। 
* भारत अपनी रक्षा में समर्थ।  
* सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया को हमारी ताकत का पता चला। 
* आंतरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता। 
* अब बदला है, बदल रहा है का भाव लाना है। 
* त्याग और तपस्या से जुड़ने से बहुत बड़ा बदलाव  
* जैसा मन होता है, वैसा भाव होता है और वैसा ही परिणाम होता है 
* बदला है, बदल रहा है, बदलने दो का जमाना। 
* चलता है, चलने दो का जमाना गया। 
* 2022 में अपने सपनों का भारत बना देंगे। 
* 21वीं सदी में जन्में युवाओं के लिए 1 जनवरी खास। 
* राष्ट्रभक्ति की भावना से‍ किए कार्य का परिणाम क्र गुना तक बढ़ जाता है। 
* 125 करोड़ देशवासियों में न कोई बड़ा, न कोई छोटा। 
* न्यू इंडिया सुरक्षित हो, समृद्ध हो, शक्तिशाली हो। 
* हमें न्यू इंडिया बनाना है। 
* न्यू इंडिया के लिए सामूहिक संकल्प की जरूरत। 
* वे वर्ष आजाद भारत के लिए विशेष वर्ष। 
* संकट और दुख की इस घड़ी में पूरा देश पीड़ितों के साथ।
* पिछले दिनों हमारे अस्पताल में मासूमों की मौत हुई। 
* मैं लाल किले से सवा सौ करोड़ लोगों को नमन करता हूं। 
* सुदर्शनधारी मोहन के साथ ही हम चक्रधारी मोहन के भी आभारी हैं। 
* प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यहां भी कई बाल कन्हैया मौजूद। 
* देश स्वतंत्रता दिवस के साथ आज जन्माष्टमी भी मना रहा है। 
* देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की कोटी कोटी शुभकामनाएं। 
* लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने फहराया तिरंगा। 
* रक्षा मंत्री अरुण जेटली, राज्यमंत्री सुभाष भामरे तथा रक्षा सचिव संजय मित्रा लाल किले पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।
* लाल किले पर पहुंचे मोदी। 
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे। महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बोफोर्स कांड की जाँच में खर्च हुए 4.77 करोड़, न कि 250 करोड़