Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत सरकार ने 43 ऐप्स पर लगाया बैन, बताया सुरक्षा के लिए खतरा

हमें फॉलो करें भारत सरकार ने 43 ऐप्स पर लगाया बैन, बताया सुरक्षा के लिए खतरा
, मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (17:24 IST)
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कई चीनी ऐप समेत 43 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले भी सरकार चीन की दर्जनों ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है। भारत सरकार ने इन ऐप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।
 
जानकारी के मुताबिक सरकार डाटा सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए स्नेक वीडियो, कैम कार्ड, अली एक्सप्रेस, अली सप्लायर्स, अली पे, वर्क बेंच आदि ऐप पर प्रतिबंध लगाया है। जिन 43 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें 14 डेटिंग, 8 गेमिंग ऐप्स, 6 बिजनेस और फाइनेंस और एक इंटरटेनमेंट ऐप है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में बिना किसी देरी के लगेगी कोरोना वैक्सीन,टीकाकरण का प्लान तैयार!
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार पहले भी तीन बार चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है। पहली बार सरकार ने 29 जून को 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था। 27 जुलाई को भी 47 ऐप बैन किए गए थे। इसके बाद 2 सितंबर को सरकार ने पबजी समेत 118 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था।
 
भारत सरकार द्वार चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई गलवान में भारत और चीनी सैनिकों की बीच झड़प के बाद लिया गया था। इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे।
इन ऐप्स पर लगा प्रतिबंध
 
1. अली सप्लायर्स मोबाइल ऐप
 
2. अली बाबा वर्कबेंच
 
3. अली एक्सप्रेस- स्मार्टर शॉपिंग, बेटर लिविंग
 
4. अलीपे कैशियर
 
5. लालामोव इंडिया- डिलीवरी ऐप
 
6. ड्राइव विद लालामोव इंडिया
 
7. स्नैक वीडियो
 
8. कैमकार्ड- बिजनेस कार्ड रीडर
 
9. कैम कार्ड- बीसीआर (वेस्टर्न)
 
10. सोल- फॉलो द सोल टु फाइंड यू
 
11. चाइनीज सोशल- फ्री ऑनलाइन डेटिंग वीडियो ऐप एंड चैट
 
12. डेट इन एशिया- डेटिंग एंड चैट फॉर एशियन सिंगल्स
 
13. वी डेट- डेटिंग ऐप
 
14. फ्री डेटिंग ऐप- सिंगल, स्टार्ट योर डेट
 
15. एडोर ऐप
 
16. ट्रूली चाइनीज- डेटिंग ऐप
 
17. ट्रूली एशियन- डेटिंग ऐप
 
18. चाइना लव- डेटिंग ऐप फॉर चाइनीज सिंगल्स
 
19. डेट माई एज- चैट, मीट, डेट
 
20. एशियन डेट : फाइंड एशियन सिंगल्स
 
21. फ्लर्ट विश : चैट विथ सिंग्लस
 
22. गाइज ओनली
 
23. ट्यूबिट : लाइव स्ट्रीम्स
 
24. वी वर्क चाइना
 
25. फर्स्ट लव लाइव - सुपर हॉट लाइव ब्यूटीज लाइव ऑनलाइन
 
26. रेला - लेस्बियन सोशल नेटवर्क
 
27. कैशियर वॉलेट
 
28. मैंगो टीवी
 
29. एमजी टीवी - ह्यूमन टीवी ऑफिशियल टीवी ऐप
 
30. वी टीवी - टीवी वर्जन
 
31. वी टीवी - सी ड्रामा के ड्रामा एंड मोर
 
32. वी टीवी लाइट
 
33. लकी लाइव- लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप
 
34. टाओवाओ लाइव
 
35. डिंग टॉक
 
36. आइडेंटिटी वी
 
37 . आइसोलैंड 2 : ऐशेज ऑफ टाइम
 
38. बॉक्सस्टार (अर्ली एक्सेस)
 
39. हीरोज इवोल्वड
 
40. हैप्पी फिश
 
41. जेलिपॉप मैच : डेकोरेट यूअर ड्रीम आइसलैंड
 
42. मंचकिन मैच : मैजिक होम बिल्डिंग
 
43. कॉनक्विस्ता

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुरुष से स्त्री बनने वाली डॉक्टर सड़क पर मांग रही थी भीख