Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

LoC पर घमासान, एक भारतीय सैनिक शहीद, पाकिस्तान की पोस्ट तबाह

Advertiesment
हमें फॉलो करें LoC पर घमासान, एक भारतीय सैनिक शहीद, पाकिस्तान की पोस्ट तबाह

सुरेश डुग्गर

जम्मू। एलओसी पर एक बार फिर दोनों देशों की सेनाओं के बीच घमासान जारी है। इसमें एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया तथा 6 जख्मी हो गए। भारतीय पक्ष की जवाबी कार्रवाई में कई पाक सैनिक ढेर हो गए और कई पाक चौकियां नेस्तनाबूद कर दी गईं। स्थिति तनावपूर्ण है।
 
ज्यौड़ियां में एलओसी पर पल्लांवाला सेक्टर के केरी, बटल और नत्थू टिब्बा में रविवार से पाकिस्तान सीजफायर का उल्‍लंघन कर रहा है। गोलाबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि गोलाबारी में छह जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल उधमपुर में इलाज के लिए ले जाया गया है।
 
शहीद की पहचान पंजाब के मोगा के रहने वाले सिपाही करमजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीजफायर का उल्लंघन सुबह करीब साढ़े पांच बजे से करीब साढ़े सात बजे तक हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से भारी मोर्टार चले, जिसमें भारतीय सेना को नुकसान पहुंचा। इससे पहले जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना ने सोमवार सुबह 5.30 मिनट पर मोर्टार और छोटे हथियारों से फायरिंग की, जिसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
इससे पहले रविवार की शाम को पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 7.30 बजे गोलाबारी की, जिसमें गांव बलडो निवासी रमेश लाल की गाय घायल हो गई है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले घरों तक पहुंच गए। गोलाबारी में अन्य नुकसान नहीं हुआ है।
 
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की, जिसका जवाब सेना के जवानों ने भी दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना की एक पोस्ट के तबाह होने की भी जानकारी मिली है।
 
फायरिंग साढ़े दस बजे तक जारी रही, जिसमें पाकिस्तानियों ने मोर्टार भी दागे। चार घंटे तक जारी रही गोलाबारी के चलते क्षेत्र के गांव बलडो, जोगवां, बटल तथा ढखर के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। हालांकि इसे आधिकारिक तौर पर नहीं माना गया है लेकिन सूत्रों ने दावा किया कि पाक सेना को जवाबी कार्रवाई में जबरदस्त नुकसान पहुंचाया गया है। 
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैराथन धावक गोपी ने विश्व चैम्पियपशिप के लिए क्वालीफाई किया