Publish Date: Wed, 09 Jan 2019 (13:52 IST)
Updated Date: Wed, 09 Jan 2019 (14:22 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह पुंछ के गुलपुर इलाके में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को लक्ष्य कर गोलीबारी की।
जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलाईं। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में किसी के घायल होने अथवा कोई बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।