Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत बना विश्व का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

जानें पाकिस्तान किस नंबर पर

हमें फॉलो करें भारत बना विश्व का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

लंदन , सोमवार, 11 मार्च 2024 (22:04 IST)
भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक बना हुआ है और 2014-2018 और 2019-2023 के बीच इसके आयात में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। स्वीडन के शोध संस्थान स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि रूस, भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने हथियार आयात में 43 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि की है।
2019-23 में यूरोपीय देशों के हथियारों के आयात का लगभग 55 प्रतिशत अमेरिका ने आपूर्ति की थी। यह 2014-18 में 35 प्रतिशत से अधिक थी।
 
शोध संस्थान ने बयान में कहा कि भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक बना हुआ है। 2014-18 और 2019-23 के बीच इसके हथियारों के आयात में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने कहा कि रूस 36 प्रतिशत के साथ भारत के मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।
रिपोर्ट में कहा गया कि 2019-23 में पाकिस्तान पांचवां सबसे बड़ा हथियार आयातक था और चीन इसके मुख्य आपूर्तिकर्ता के रूप में और भी अधिक प्रभावशाली हो गया। पाकिस्तान के हथियारों के आयात का 82 प्रतिशत चीन से हुआ। एजेंसियां

6
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CBI ने शाहजहां शेख के 3 सहयोगियों को गिरफ्तार किया