Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

World Bank का अनुमान, भारत की वृद्धि दर आगामी 2 वित्त वर्षों में रहेगी 6.7 प्रतिशत

विनिर्माण गतिविधियां मजबूत होंगी जिसे कारोबारी माहौल में सुधार के लिए सरकार की पहलों का समर्थन प्राप्त होगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें India's growth rate will be 6.7 percent in the next 2 financial years

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (11:18 IST)
india's growth rate: विश्व बैंक (World Bank) के दक्षिण एशिया (South Asia) के नवीनतम वृद्धि अनुमानों के अनुसार अप्रैल 2025 से आगामी 2 वित्त वर्षों के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि (India's growth rate) दर 6.7 प्रतिशत प्रतिवर्ष पर स्थिर रहने का अनुमान है। विश्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में दक्षिण एशिया में वृद्धि दर बढ़कर 6.2 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इसमें भारत में मजबूत वृद्धि होना शामिल है।ALSO READ: मनमोहन सिंह को क्यों माना जाता है भारत के आर्थिक उदारीकरण का वास्तुकार?
 
वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत प्रतिवर्ष पर स्थिर रहने का अनुमान : इसमें कहा गया कि भारत में अप्रैल 2025 से आगामी 2 वित्त वर्षों में वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत प्रतिवर्ष पर स्थिर रहने का अनुमान है। बैंक ने कहा कि सेवा क्षेत्र में निरंतर विस्तार होने की उम्मीद है। विनिर्माण गतिविधियां मजबूत होंगी जिसे कारोबारी माहौल में सुधार के लिए सरकार की पहलों का समर्थन प्राप्त होगा। निवेश वृद्धि स्थिर रहने का अनुमान है तथा निजी निवेश में वृद्धि से सार्वजनिक निवेश में नरमी की भरपाई होगी।ALSO READ: भारत में ज्यादातर लोग आर्थिक असमानता से परेशान, धार्मिक भेदभाव भी बड़ा मुद्दा, तेजी से बढ़ेगी मुस्लिमों की आबादी
 
वित्त वर्ष 2024-25 में वृद्धि दर घटकर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान :  वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) में भारत की वृद्धि दर घटकर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो निवेश में मंदी तथा विनिर्माण क्षेत्र की कमजोर वृद्धि को दर्शाता है। भारत के अलावा इस क्षेत्र में 2024 में वृद्धि दर बढ़कर 3.9 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है। यह मुख्य रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका में सुधार को दर्शाता है, जो आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपनाई गई बेहतर व्यापक आर्थिक नीतियों का परिणाम है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sensex और Nifty में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, प्रमुख कंपनियों के शेयर फिसले