Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरानी कमांडर की मौत पर भारत की प्रतिक्रिया, तनाव में वृद्धि ने विश्व को चौकन्ना कर दिया...

हमें फॉलो करें ईरानी कमांडर की मौत पर भारत की प्रतिक्रिया, तनाव में वृद्धि ने विश्व को चौकन्ना कर दिया...
, शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (23:31 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी हमले में ईरान के एक शीर्ष कमांडर के मारे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने शुक्रवार को कहा कि तनाव में वृद्धि ने विश्व को चौकन्ना कर दिया है। इसके साथ ही भारत ने जोर दिया कि उसके लिए क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ने लगातार संयम पर जोर दिया है और यह महत्वपूर्ण है कि स्थिति और खराब नहीं हो। इससे पहले पेंटागन ने घोषणा की थी कि शुक्रवार को इराक में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के शक्तिशाली कमांडर जनरल कासेम सुलेमानी की मौत हो गई।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, तनाव में वृद्धि ने दुनिया को चौकन्ना बना दिया है। इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंत्रालय ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि स्थिति और अधिक नहीं बिगड़े। भारत ने लगातार संयम की वकालत की है और ऐसा करना जारी रखेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उड्डयन घोटाला मामले में ईडी ने की चिदंबरम से पूछताछ