Publish Date: Tue, 11 Dec 2018 (21:14 IST)
Updated Date: Tue, 11 Dec 2018 (21:17 IST)
जम्मू। भारतीय वायुसेना जम्मू कश्मीर के कारगिल जिले से 25 दिसंबर को हवाई कोरियर सेवा की शुरुआत करेगी।
लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी पार्षद फिरोज अहमद खान ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को ‘एनएन-32 एयर फोर्स कोरियर’ सेवा की शुरुआत होगी। यह सेवा कारगिल से श्रीनगर और कारगिल से जम्मू के बीच होगी।
एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार एक समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में खान भी शामिल हुए। इसमें उड़ानों के संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।