Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Ladakh : भारतीय सेना ने किया 14300 फुट ऊंचाई पर शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian Army unveiled the statue of Shivaji Maharaj at 14300 feet height in Ladakh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (22:07 IST)
Unveiling of Shivaji's statue : भारतीय सेना ने 14300 फुट की ऊंचाई पर पैंगोंग झील के तट पर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की एक प्रतिमा स्थापित की है। यह क्षेत्र पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट है। सेना की लेह स्थित 14वीं कोर ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण भारतीय शासक की अटूट भावना का जश्न मनाने के लिए किया गया है, क्योंकि उनकी विरासत प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। इस प्रतिमा का अनावरण बृहस्पतिवार को 14वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने किया, जिसे ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ के नाम से भी जाना जाता है।
कोर ने ‘एक्स’ पर बताया कि वीरता, दूरदर्शिता और अटल न्याय की इस विशाल प्रतिमा का अनावरण लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने किया। शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण भारत और चीन द्वारा टकराव वाले दो अंतिम स्थानों डेमचोक और देपसांग पर सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी करने के कुछ सप्ताह बाद किया गया है।
दोनों पक्षों ने 21 अक्टूबर को बनी सहमति के बाद टकराव वाले शेष दो स्थानों पर सैनिकों की वापसी पूरी कर ली। पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पांच मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध शुरू हो गया था। सैन्य और कूटनीतिक स्तर की कई वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने 2021 में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी तट पर सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की थी। (भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

4 जनवरी को किसान महापंचायत, 30 दिसंबर को पंजाब बंद, दबाव को लेकर क्या बोले डल्लेवाल