Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी खबर, डोकलाम में मौजूद हैं भारत और चीन के सैनिक

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, डोकलाम में मौजूद हैं भारत और चीन के सैनिक
बेलगावी , शनिवार, 4 नवंबर 2017 (08:13 IST)
बेलगावी। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारत और चीन दोनों के सैनिक डोकलाम में मौजूद हैं लेकिन वे आमने-सामने नहीं हैं।
 
जनरल रावत ने कहा कि डोकलाम में दोनों देशों ने अपने सैनिकों को हटा लिया था। दोनों देशों के सैनिकों के बीच लंबे समय तक तनातनी रही थी। यह गतिरोध अगस्त में समाप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि इस शर्त पर सैनिकों को हटाया गया कि दोनों पक्ष अपने सैनिकों को हटाएंगे ताकि आमने-सामने नहीं रहें। 
 
उन्होंने कहा, 'पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) डोकलाम में अब भी है, लेकिन वे हमसे उचित दूरी पर हैं और हम आमने-सामने नहीं हैं।'। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मधु आजाद बनीं गुरुग्राम की पहली महिला महापौर