Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मधु आजाद बनीं गुरुग्राम की पहली महिला महापौर

Advertiesment
हमें फॉलो करें मधु आजाद बनीं गुरुग्राम की पहली महिला महापौर
गुरुग्राम , शनिवार, 4 नवंबर 2017 (08:00 IST)
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी को शुक्रवार को पहली महिला महापौर मिल गई। भाजपा की मधु आजाद ने निर्विरोध रूप से इस पद पर जीत दर्ज की।
 
इस वर्ष मेयर के पद को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित रखा गया था। इसके अलावा, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर भी महिलाओं ने ही जीत हासिल की है। वार्ड 33 की पार्षद सुनीता यादव को सर्वसम्मति से डिप्टी मेयर चुना गया।
 
हालांकि सीनियर डिप्टी मेयर के पद के लिए वोटिंग हुई। वार्ड नौ की पार्षद प्रमिला कबलाना को इस पद के लिए चुना गया। 
 
वह इन चुनावों में स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर खड़ीं हुईं थीं और कांग्रेस उनका समर्थन कर रही थी। कबलाना को पार्षदों द्वारा डाले गए 35 मतों में से 23 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा पार्षद भर्म यादव को केवल 12 ही मत प्राप्त हुए। 
 
गुरुग्राम नगर निगम चुनाव (एमसीजी) 25 सितंबर को हुए थे। 12 पार्षदों के समर्थन से भगवा पार्टी ने नगर निकाय में बहुमत प्राप्त कर लिया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परसीमन के चक्कर में हो गई नेताजी की शादी...