Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल के आसमान में उड़कर भारत के लड़ाकू विमानों ने दिया चीन को संदेश

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian Fighter plane
, शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (13:40 IST)
सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत के लड़ाकू विमानों ने रात के सन्नाटे में हिमाचल प्रदेश के आसमान को गुंजाकर पड़ोसी चीन को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि भारत किसी भी स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। 
 
उल्लेखनीय है कि चीन से लगी सीमा पर भारत लगातार‍ निर्माण कर रहा है। गुरुवार को भी भारत ने जोजिला सुरंग के निर्माण की शुरुआत कर पड़ोसियों को कड़ा संदेश दिया था। यह सुरंग सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। 
 
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात से गुरुवार सुबह तक हिमाचल के आसमान में भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट (Fighter Jet) ने उड़ान भरी। रात के सन्नाटे में विमानों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। इससे पहले कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर चिनूक की भी लैंडिंग हुई।
 
दूसरी ओर लेह-मनाली हाईवे पर सेना का मूवमेंट बढ़ गया है। इतना ही नहीं हिमाचल में अटल टनल के बाद लेह-कारगिल मार्ग पर एक और सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सर्वे टीम भी हिमाचल पहुंच गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बस, बहुत हुआ, अब दुनिया का ‘दम’ नहीं घुटना चाहिए, ‘मास्‍क’ हट जाना चाहिए...