Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरब देशों में सामान की तरह बिकती हैं भारतीय महिलाएं, मंत्री का खुलासा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें अरब देशों में सामान की तरह बिकती हैं भारतीय महिलाएं, मंत्री का खुलासा...
, मंगलवार, 24 मई 2016 (16:34 IST)
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से खाड़ी के देशों में जाकर घरेलू काम करने वाली महिलाओं की हालत बदतर है। ये महिलाएं इन देशों में न सिर्फ बेची जा रही हैं, बल्कि जेलों में सड़ भी रही हैं।


यह खुलासा आंध्र प्रदेश के अप्रवासी भारतीयों से जुड़े मामलों के कल्याण मंत्री, पी. रघुनाथ रेड्डी ने किया है। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक पत्र लिखकर इस मामले में दखल देने और इन महिलाओं की वतन वापसी कराने की अपील की है। उनका कहना है कि इस समय खाड़ी देशों में 10 हजार से ज्यादा भारतीय महिलाएं फंसी हैं। 
जानिए इस पत्र में क्या बताया रेड्डी ने: रेड्डी के अनुसार आंध्र और तेलंगाना राज्य से जाने वाली महिलाओं को खाड़ी के देशों में रिटेल शॉप की तरह एक प्रोडक्ट की तरह बेचा जाता है। ये महिलाएं सऊदी अरब में 4 लाख, बहरीन में 1 से 2 लाख और यूएई और कुवैत में 1 से 2 लाख रुपए में बेची जाती हैं। 
 
आंध्र के भारतीय अप्रवासी कल्याण मंत्री पी. रघुनाथ रेड्डी ने पिछले हफ्ते लिखे पत्र में केंद्र सरकार से गुहार लगाते हुए लिखा कि केंद्र सरकार को इस मामले में कदम उठाने चाहिए। पीड़ित महिलाओं को फ्री ट्रैवल और जरूरी वीजा डॉक्युमेंट्स को जल्द से जल्द दिलाए जाने चाहिए।
 
उन्होंने यह भी लिखा कि केंद्र सरकार को इस मामले में इंडियन एम्बेसी को डायरेक्शन भेजना चाहिए और खाना, कपड़े और रहने का अरेंजमेंट भी किया जाना चाहिए। 25 महिलाएं अभी जेल में बंद हैं, जिन्होंने हाल ही में राज्य सरकार से तुरंत मदद मांगी है। रेड्डी ने बताया कि मंत्रियों का एक दल अगले महीने खाड़ी देशों जाएगा और उनके क्षेत्र से जाने वाले लोगों के मामले में जांच करेगा।
जानिए आखिर घर क्यों नहीं लौट पाती हैं महिलाएं...आगे पढ़ें...
 

रेड्डी ने बताया कि अक्सर महिलाएं एजेंट के जरिए इन देशों में जाती हैं। कई बार इनके द्वारा चीटिंग के मामले सामते आते रहते हैं। इनमें से कुछ टूरिस्ट वीजा पर काम करती हैं। कुछ भारत लौटने के लिए लगने वाले फाइन का पेमेंट करने में सक्षम नहीं होती और उन्हें जेल जाना पड़ता है। इनमें से कई मामले ऐसे हैं जिनके पास एक्जिट वीजा नहीं है। कई महिलाएं छोटे-मोटे जुर्म के चलते जेल में हैं। इन्हें एजेंट भारत से तीन गुना ज्यादा सैलरी पर ले जाते हैं। बाद में, उन्हें वहीं छोड़ दिया जाता है।
 
हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वहां कितनी महिलाएं फंसी हैं। लेकिन यह नंबर 10 हजार हो सकता है। इनमें से कई जेल में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

WebViral सोनू निगम मिले 12 रुपए देने वाले लड़के से (वीडियो)