Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

INDRA 2021 : भारत-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ शुरू, देखें Photos

हमें फॉलो करें INDRA 2021 : भारत-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ शुरू, देखें Photos
, बुधवार, 4 अगस्त 2021 (22:18 IST)
भारत और रूस राजनीतिक के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सैन्य रिश्ते भी (Indo-Russia Relations) लगातार मजबूत कर रहे हैं।
इसी के चलते इस महीने (अगस्त) में दोनों देशों की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास (Joint Military Exercise) 'इंद्र-2021' (INDRA 2021) का 12वां संस्करण शुरू हो गया।
webdunia
13 दिनों तक चलने वाली ये एक्सरसाइज भारत और रूस के बीच की दोस्ती को और प्रगाढ़ करने का काम करेगी। ये एक्सरसाइज दक्षिणी रूस (Southern Russia) के वोल्गोग्राड क्षेत्र में प्रुडबोई अभ्यास रेंज (Prudboi Exercise Range) में आयोजित की जा रही है।
webdunia
अभ्यास के संचालन में दोनों दलों के विशेषज्ञ समूहों के बीच अकादमिक चर्चा भी होगी। एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ इसकी शुरुआत हुई। इसमें दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए। इस एक्सरसाइज में संयुक्त राष्ट्र के मेंडेट के तहत अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों के खिलाफ ज्वाइंट फोर्स द्वारा काउंटर टेरर ऑपरेशन का संचालन करना होगा।
webdunia
'इंद्र-2021' में दोनों देशों के 250 कर्मी एक्सरसाइज का हिस्सा होंगे। एक मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन वाली भारतीय सेना की टुकड़ी ने संयुक्त अभ्यास में भाग लेने के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों में कठोर ट्रेनिंग ली है।
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
फोटो सौजन्‍य : रूना आशीष

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली कैंट गर्ल केस की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस ने सौंपा मामला