Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसे बदायूं में 2 मासूम बच्चों का बेरहमी से कर दिया कत्ल, बदायूं पुलिस ने बताई बर्बरता

हमें फॉलो करें Badaun Child Murder

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 20 मार्च 2024 (09:18 IST)
Badaun Child Murder : उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार शाम को दो मासूमों की निर्मम हत्‍या कर दी गई। मंडी चौकी से कुछ ही दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

यूपी पुलिस का कहना है कि नाई की दुकान चालने वाले साजिद नाम का शख्स 8 बजे के करीब अपनी दुकान बंद कर सामने रहने वाले विनोद के घर पहुंच गया. दोनों ही एक दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि साजिद ने विनोद के घर जाकर उसकी पत्नी से चाय बनाने को कहा। इसी दौरान उसने विनोद के तीन बच्चों, आयुष, आहान और पीयूष पर छत पर जाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

साजिद के हमले में विनोद के 13 साल के बेटे आयुष और 7 साल के बेटे आहान की मौत हो गई। वहीं 6 साल के पीयुष को हल्की चोट आई हैं, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बच्चों की हत्या के बाद साजिद ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन उसने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में साजिद को मार गिराया।

कुछ लोगों ने इस घटना का विरोध किया लेकिन उन्हें समझाकर बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एडीजी बरेली, आईजी राकेश सिंह मौके पर मौजूद हैं और इलाके में शांति व्यवस्था फिलहाल कायम है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच के मुताबिक बच्चों की हत्या के इकलौते आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। बता दें कि बदायूं में कल हुए एनकाउंटर में एक इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है। दो बच्चों की हत्या के आरोपी ने पुलिस से घिरने के बाद एनकाउंटर के वक्त थाना सिविल के प्रभारी गौरव बिश्नोई पर गोली चला दी थी। घायल इंस्पेक्टर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

आरोपी ने मांगे 5 हजार रुपए : पीड़ित विनोद कुमार के मुताबिक, साजिद ने घर के भीतर घुसकर 5000 रुपए मांगे, उसने कहा था कि उसकी प्रेग्नेंट पत्नी अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद बच्चों की मां संगीता ने तुरंत अपने पति विनोद को कॉल किया। जिसके बाद उसने पति ने साजिद को 5 हजार रुपए देने की बात कही। जिसके बाद संगीता ने साजिद से चाय के लिए पूछा। इस पर साजिद ने उसे बताया कि अस्पताल पहुंचने में अभी दो घंटे हैं। संगीता जैसे ही चाय बनाने गई इसी बीच साजिद ने बड़े बेटे आयुष से उसे मम्मी का पार्लर दिखाने को कहा।

जैसे ही आयुष उसे पार्लर दिखाने के लिए दूसरे फ्लोर पर लेकर गया वैसे ही साजिद ने लाइट बंद कर चाकू से काटकर आयुष की हत्या कर दी। इसी बीच छोटा बेटा आहान जैसे ही पानी लेकर पहुंचा साजिद ने उसे भी पकड़कर मार दिया। साजिद ने पीयूष पर भी हमला करने की कोशिश की। उसके अंगूठे में चाकू लगा और सर पर थप्पड़ मारा, लेकिन वो वहां से भागने में कामयाब हो गया। इस बीच साजिद अपने दोस्त जावेद के साथ बाइक पर बैठकर वहां से भाग गया।
Edited By Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2000 के लिए 25 सबमरीन और वॉरशिप स्कैच पाकिस्तान भेज दिए, ATS ने किया गिरफ्तार