Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

32 साल से देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा के बाद INS‍ निशंक और अक्षय की होगी विदाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian Navy
, बुधवार, 1 जून 2022 (23:40 IST)
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना शुक्रवार को अग्रिम पंक्ति के अपने 2 युद्धपोतों को सेवामुक्त कर देगी, जो लगभग 32 साल से देश के समुद्री हितों की रक्षा करने की इन जहाजों की शानदार यात्राओं का अंत होगा।
webdunia

ये दोनों जहाज (निशंक और अक्षय) उन प्रमुख नौसैन्य परिसंपत्तियों में शामिल रहे जो कई प्रमुख मिशन और महत्वपूर्ण समुद्री अभियानों में सबसे आगे रहीं। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि नौसेना मुंबई में एक समारोह में दोनों जहाजों को विदाई देगी।
webdunia

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, नौसेना में किसी भी पोत को एक जीवित इकाई के रूप में माना जाता है। जहाज की सेवामुक्ति बहुत ही औपचारिक है, फिर भी एक जहाज, उसके चालक दल और नौसेना के लिए बहुत ही भावनात्मक समारोह है।
फोटो सौजन्‍य : रूना आशीष

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओसामा बिन लादेन को अपना गुरु बता रहा UP का अफसर, दफ्तर में लगाई तस्वीर