Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'ब्रह्मोस' एडवांस मिसाइल का सफल परीक्षण, 400 KM से ज्‍यादा दूरी तक करेगी मार

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 5 मार्च 2022 (19:43 IST)
भारतीय नौसेना ने शनिवार को आईएनएस चेन्नई से लंबी दूरी तक हमला करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।इस मिसाइल में कई एडवांस फीचर लाए गए हैं, जिससे इसकी मारक क्षमता और बढ़ गई है।

खबरों के अनुसार, नौसेना अधिकारियों ने कहा कि हमने आईएएस चेन्नई से सुरसोनिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। भारत ने यह परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब पूरी दुनिया कि नजरें रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर टिकी हैं।

परीक्षण के दौरान मिसाइल को अपने लक्ष्‍य पर सटीक हमला करने में सफलता मिली है। ब्रह्मोस के इस एडवांस वर्जन पर पहले की तुलना में कई बड़े अपडेट किए गए हैं। नौसेना अधिकारियों के अनुसार ये कदम आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया प्रयासों के लिए एक मील का पत्थर साबित होने वाला है।

इस उपलब्धि ने भारतीय नौसेना की क्षमता को और भी गहरा हमला करने और समुद्र से दूर भूमि संचालन को प्रभावित करने की क्षमता को स्थापित किया। इस क्रूज मिसाइल में 400 किलोमीटर तक स्टीक निशाना लगाने की क्षमता है, जिसे अब और भी बढ़ा दिया गया है।

गौरतलब है कि इस मिसाइल को भारत और रूस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। यह 8.4 मीटर लंबी है, जबकि इसकी मोटाई 0.6 मीटर है। यह 2.5 टन तक परमाणु अणु एवं परमाणुक युद्धास्त्र ले जाने में सक्षम है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia-Ukraine War : युद्ध के 10वें दिन सामने आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कही यह बड़ी बात