Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की पूरी कहानी, बुरहानपुर के बोदरली से स्वागत प्रभारी विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा की जुबानी

हमें फॉलो करें MP में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की पूरी कहानी, बुरहानपुर के बोदरली से स्वागत प्रभारी विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा की जुबानी

विकास सिंह

, मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (12:55 IST)
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मध्यप्रदेश पहुंच रही है। बुराहानपुर के बोदरली गांव से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में एंट्री करने के साथ अपने सफर का आगाज करेगी। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के प्रभारी और बुरहानपुर के स्थानीय निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर व्यस्त है। 'वेबदुनिया' ने निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह 'शेरा' से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत और यात्रा से जुड़े अन्य मुद्दों पर बातचीत की।

गांधी परिवार से 3 पीढ़ियों का संबंध-मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के बीच ‘वेबदुनिया’ से बातचीत में सुरेंद्र सिंह शेरा  कहते है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बुरहानपुर के बोदरली गांव में ऐतिहासिक स्वागत होगा। वहां गांधी परिवार के साथ अपने परिवार के तीनी पीढ़ी के संबंधों का उल्लेख करते हुए कहतै है कि राहुल गांधी बुधवार को गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य के तौर पर बुरहानपुर आ रहे है और उनका स्वागत करना मेरा और पूरे ठाकुर परिवार का सौभाग्य है।   

‘वेबदुनिया’ से बातचीत में  विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा कहते हैं कि राहुल गांधी से पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी भी पूर्व सांसद ठाकुर शिवकुमार सिंह के चुनाव प्रचार में बुरहानपुर आई थी। इसके बाद राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी भी साल 2000 में बोदरली गांव मे आई थी। सुरेंद्र सिंह शेरा कहते हैं कि इंदिरा गांधी जब बुराहानपुर आई थी तो उनकी उम्र केवल 11 वर्ष की थी। सुरेंद्र सिंह शेरा इंदिरा गांधी के आने के अपने अनुभव को बताते हुए कहते हैं कि इंदौर गांधी ने खुली जीप में चुनाव प्रचार किया था। वहीं बोदरली में टॉर्च की रोशनी में रात 2 बजे सभा को संबोधित किया था।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी प्रियंका गांधी!
राहुल गांधी का पारंपरिक स्वागत-मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत प्रभारी विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा कहते हैं कि बोदरली गांव में राहुल गांधी का स्वागत पारंपरिक बंजारा लोक नृत्य होगा। बंजारा लोकनृत्य में कलाकार 51 मटकियों के साथ तलवार की धार पर लोकनृत्य के साथ भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेगी।   इसके साथ ब्राहाम्णों के मंत्रोच्चारण के साथ तिलक लागकर राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। राहुल गांधी के स्वागत के लिए बुरहानपुर के बोदरली गांव की गलियों में सुरेंद्र सिंह शेरा के ठाकुर परिवार के गांधी परिवार से जुड़ाव की फोटो को पोस्टर के तौर पर लगाया गया है। इसके साथ राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के सहयात्री बुधवार रात रात बुरहापुर के झिरी के नवल नगर रोड स्थित ठाकुर शिवकुमार सिंह मेमोरियल कॉलेज में रूकेंगे।

प्रियंका गांधी का आना सोने पर सुहागा-भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करती हुई दिखाई देगी। विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा वेबदुनिया से प्रियंका गांधी के आने की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी कल बुरहानपुर आ रही है जो सोने पर सुहागा हो गया है।

सुरेंद्र सिंह शेरा कहते हैं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश में नफरत का माहौल कर देश को एक करने की यात्रा है। सुरेंद्र सिंह शेरा कहते हैं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बोदरली में आना उनके लिए सौभाग्य है। गांधी परिवार जिससे हमारी तीन पीढ़ी से संबंध है उसके सदस्य राहुल गांधी खुद चलकर हमारे घर आ रहे है। आज पूरा बुरहानपुर राहुल गांधी के साथ है और राहुल गांधी संघर्ष कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें जिसमें बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन के साथ पूरा मध्यप्रदेश उनके साथ खड़ा है। भारत जोड़ो यात्रा में जुड़कर हम उनके प्यार के सिपाही बनेंगे।

राहुल गांधी को भेंट करेंगे विशेष एलबम-विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा कहते हैं कि ठाकुर परिवार का गांधी परिवार से तीन पीढ़ियों से साथ है और अब जब राहुल गांधी बोदरली गांव आ रहे है तो वह भेंट के तौर पर गांधी परिवार और ठाकुर परिवार की इन्हीं तीन पीढ़ियों की फोटो से तैयार एक विशेष एलबम भेंट करेंगे। एलबम में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ ठाकुर परिवार के सदस्यों की फोटो है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, जानें भारत जोड़ो यात्रा का क्या है सियासी कनेक्शन?
केला उत्पादकों और पावरलूम के प्रतिनिधियों से मिलेंगे राहुल गांधी-बुरहानपुर जो केला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, राहुल गांधी अपनी यात्रा के साथ केला उत्पादक किसानों से मिलने के साथ उनकी समस्यों को जानेंगे। वहीं यात्रा के दौरान राहुल गांधी पावरलूम उद्योग के भी करीब से देखने के साथ पावरलूम से जुड़े लोगों के एक डेलीगेशन से भी मिलेंगे।

2023 का टिकट कमलनाथ तय करेंगे-राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्र के स्वागत प्रभारी और बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा 2023 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर कहते हैं कि उन्होंने पिछले चुनाव में भी कांग्रेस से टिकट का मांगा था। वहीं जहां तक 2023 विधानसभा चुनाव की बात है कि यह तो कमलनाथ को तय करना है कि वह किसको टिकट देंगे। वह हमेशा से गांधी परिवार के साथ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CBI नहीं करेगी श्रद्धा मर्डर केस की जांच, आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की इजाजत